गर्भवती महिला को दर्द हो तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:09

लेट जाएं और तेल या लोशन से बहुत ही हल्‍के हाथों से मालिश करें। ग्रोइन और गर्भाशय पर हल्‍के हाथों से मसाज करें और अपने शरीर को रिलैक्‍स रहने दें। प्रेग्‍नेंसी में पेट दर्द होने पर गर्म सिकाई नहीं कर सकते हैं लेकिन आप गुनगुने पानी से नहा जरूर सकती हैं। गर्म पानी से नहाने से तेज दर्द को भी कम करने में मदद मिलती है।

गर्भावस्था में एब्डोमिनल पेन से राहत के लिए :-

आराम करने से आमतौर पर मरोड़ से राहत मिल जाती है, इसलिए यदि हो सके तो बैठ जाएं और कुछ समय आराम करें। अस्थि-बंधों का दर्द दूर करने के लिए निम्न उपाय आजमाएं:

जिस तरफ दर्द हो रहा हो, उसके दूसरी तरफ होकर लेट जाएं।
हल्के गर्म पानी से नहाएं।
जहां दर्द हो रहा हो उस क्षेत्र में गर्म पानी की बोतल, हीटिंग पैड या कपड़े की छोटी पोटली में गेहूं की हल्की गर्म भूसी भरकर सिकाई करें।
धीमी गति से बैठने और उठने की आदत डालें, अचानक तेजी से उठे या बैठे नहीं। इससे मरोड़ कम होने में मदद मिलेगी।


हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसे कि योग आदि से आराम मिल सकता है। पहली तिमाही गुजर जाने के बाद योग करना उचित रहता है। अपने क्षेत्र में प्रसवपूर्व व्यायाम कक्षाओं के बारे में डॉक्टर से पता करें।

ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन के दौरान गर्भाशय की मांसपेशियां अकड़ जाती हैं। यदि आपको इसमें असहजता हो, तो संकुचन पूरा होने तक बिना हिले-डुले लेटी रहें या फिर रिलैक्सेशन तकनीक आजमाएं। संभोग के बाद पीठ की हल्की मालिश भी आपको आराम दे सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info